क्या रात भर भीगे बादाम आपके लिए अच्छे हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:00

रातभर में दूध में भिगोकर रखें बादाम, सुबह खाने से सेहत को मिलेंगे कई लाभ

Almond Soaked In Milk Overnight Benefits: दूध में बादाम को भिगोकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, जानें इसके 5 फायदे और कैसे करें इनका सेवन।
Almond Soaked In Milk Overnight Benefits: बादाम का सेवन लोग कई तरह से करते हैं, कोई दूध में उबालकर बादाम का सेवन करता है, तो कोई रात भर पानी में भीगे बादाम खाना पसंद करता है। कुछ लोग स्नैक्स में सीधे तौर पर या भुने हुए बादाम का भी सेवन करते हैं। लेकिन सीधे तौर बादाम खाने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि बादाम के छिलके में एंटी-न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो पाचन को प्रभावित करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है, कि आप बादाम का 7-8 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखें और छिलका उतारकर खाएं। ऐसा करने से बादाम के छिलके में मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स नष्ट निकल जाते हैं और बादाम पचने में भी आसान हो जाते हैं। इससे आपको बादाम से बिना किसी नुकसान के अधिकतम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिर्फ पानी में नहीं, बल्कि बादाम को दूध में भिगोकर भी इसका सेवन किया जा सकता है और यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा!

डायटीशियन गरिमा के अनुसार ऐसा करने से बादाम में दूध अवशोषित हो जाता है और इसके लाभों को अधिक बढ़ा देता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और कई पोषक तत्व होते हैं, साथ ही बादाम भी विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स और कई विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। दूध में भीगे बादाम खाने से आपको दूध और बादाम दोनों का लाभ मिलेगा। इस लेख में हम आपको दूध में बादाम भिगोकर खाने के 5 फायदे (badam ko doodh me bhigo kar khane ke fayde) बता रहे हैं।

बादाम को दूध में भिगोकर खाने के फायदे- Benefits of soaking almonds in milk overnight in hindi
1. हड्डियां मजबूत होंगी

हड्डियों को मजबूत बनाने और उनके बेहतर विकास में दूध में भीगे बादाम खाने से बहुत लाभ मिलेगा। क्योंकि दोनों ही प्रोटीन, कैल्शियम जैसे हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।


2. मस्तिष्क रहेगा स्वस्थ
बादाम को मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह दिमाग तेज करने और याददाश्त से जुड़ी समस्याएं या भूलने की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
3. वायरल बीमारियों से बचाए
नियमित दूध में भीगे बादाम का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। जिससे यह आप जल्दी वायरल या मौसमी संक्रमण की चपेट में नहीं आते हैं और सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से बचे रहते हैं।

4. त्वचा और बाल दोनों को रखे हेल्दी
बादाम में त्वचा और बालों के लिए जरूरी विटामिन ई होता है। जो उन्हें स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। अगर आप अपनी सुंदरता को बनाए रखना चाहते हैं तो आपको जरूर दूध में भीगे बादाम खाने चाहिए।


5. वजन प्रबंधन मिलेगी मदद
दूध में भीगे बादाम खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, साथ ही यह प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होते हैं। जिससे पाचन को स्वस्थ रखने और भूख को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह वजन प्रबंधन में आपकी बहुत मदद कर सकता है।
उपरोक्त स्वास्थ लाभों को प्राप्त करने के लिए आपको बस एक कप दूध में 5-6 बादाम भिगोकर, इसे ढककर रख देना है। सुबह इसका छिलका उतारकर खाएं और दूध भी पी लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info